जमुई33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वीडियो
जमुई में 5 शराबी गिरफ्तार
बिहार में शराब बंदी लागू है और जमुई में दिन-दहाड़े लोग शराब पीकर घूमते नजर आ रहे हैं।ऐसे ही कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की हवा खाने भेज दिया है। जमुई से पांच शराबियों को गिरफ्तार किया गया है।यह गिरफ्तारी जिले के बरहट थाना क्षेत्र से हुई है।
जिले के बरहट थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाके से शराब के नशे में धुत पांच शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस संबंध में जानकारी देते हुए बरहट थाना अध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाके से शराब के नशे में धुत पांच शराबियों को पकड़ा गया।सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब पीने के मामले में बरहट प्रखंड क्षेत्र के सुरेश यादव, विनोद यादव दोनों थाना क्षेत्र के जमुआ, पप्पू यादव भलुका, लल्लू मांझी, बिशनपुर तथा विष्णु देव मांझी भूदान पुरी के आरोपी को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांचोपरांत सभी लोग शराब के नशे में पाए गए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजय कुमार आजाद कहते हैं कि सभी शराबी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।